आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने ह'त्या के मामले का खुलासा करते हुए दफन किए गए युवती के श'व को बरामद किया है. पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर श'व बरामद किया. मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
जानकारी के अनुसार, कुरडेग थाना क्षेत्र के हेठमा निवासी झरना टोप्पो के अपहरण का मामला शनिवार को ठेठईटांगर थाना में कांड संख्या 42/2026 के तहत अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मस्कट निवासी अनित एक्का, जो आर्मी जवान बताया जा रहा है, झरना टोप्पो को अपने साथ ले गया है.
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इसकी गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की. एसपी सिमडेगा के निर्देश पर ठेठईटांगर पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी अनित एक्का को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने लगीं.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर झरना टोप्पो की ह'त्या करने तथा उसके श'व को मस्कट क्षेत्र में मिट्टी में दफन करने की बात बताई. इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मिट्टी में दफन किए गए झरना टोप्पो के श'व को बरामद कर लिया.
श'व बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले को ह'त्या के दृष्टिकोण से आगे बढ़ाते हुए जांच तेज कर दी है. पुलिस द्वारा श'व को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने तथा ह'त्या के कारणों और घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने की प्रक्रिया की जा रही है.
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ह'त्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था और घटना में आरोपी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता थी या नहीं. मामले में पुलिस की ओर से अग्रतर कार्रवाई जारी है.
यह भी पढ़ें: जीवित महिला को मृत बताकर बंद कर दिया गया राशन और पेंशन भुगतान, राशन और पेंशन फिर शुरू करने की मांग