आस्था

भक्तिभाव से हुई मां विपत्तारिणी की पूजा, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मंदिरों में विशेषकर बंगाली समाज की महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भक्तिभाव से हुई मां विपत्तारिणी की पूजा, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को मां विपत्तारिणी की पूजा पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई. पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में विशेषकर बंगाली समाज की महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी.
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजा कराई. व्रत रखने वाली महिलाओं ने मां विपत्तारिणी को 13 प्रकार के फल, मिठाई, फूल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, मंगल और सभी प्रकार की विपत्तियों से रक्षा की प्रार्थना की.

जिला मुख्यालय स्थित सिंहवाहिनी मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. वहीं लिट्टीपाड़ा के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, हिरणपुर, महेशपुर, पाकुड़िया सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण मंदिरों में भी मां विपत्तारिणी की पूजा श्रद्धापूर्वक की गई.

पूजा के अवसर पर जिले के बाजारों में फल, फूल, मिठाई और पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर अच्छी चहल-पहल रही. श्रद्धालुओं का मानना है कि सच्चे मन और श्रद्धा से मां विपत्तारिणी की आराधना करने पर वे अपने भक्तों के सभी संकटों का निवारण कर उन्हें सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं.

यह भी पढ़ें: वन राखी मूवमेंट की स्वर्ण जयंती, केरकी कुटिया में 625 पौधों का वितरण व पौधरोपण

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.