न्यूज़11 भारत
बाघमारा/डेस्क: धनबाद जिले के बाघमारा के छाताबाद में कल एक बार फिर भू-धंसान का खौफनाक मंजर देखने को मिला. इसी बीच आज शनिवार सुबह भाजपा नेता सह धनबाद सांसद ढुलू महतो घटनास्थल पर पहुंचे और भू-धंसान वाले स्थल का मुआयना किया. साथ ही घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावितों को यह आश्वासन दिया कि उन्हें उचित मुआवना और समुचित पुनर्वास की ठोस पहल की जाएगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए बीसीसीएल पूरी तरह जिम्मेदार है. उन्होंने कोयला चोरी के लिए केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग की है.
मीडिया से बातचीत में घटना के लिए स्थानीय प्रबंधन और इस इलाके में पूर्व में हुए अवैध कोयला खनन को जिम्मेदार बताते हुए सांसद ने कहा कि कोयला चोरी को लेकर केंद्रीय एजेंसियों से इसकी जांच होनी चाहिए. वहीं इस घटना की खबर पाकर बाघमारा के पूर्व विधायक सह कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो भी छाताबाद पहुंचकर वहां के लोगों से बातचीत की.
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कोयला चोरी को लेकर झारखंड की महागठबंधन को सरकार को भी दोषी बताया. साथ ही यह भी कहा कि इस इलाके में कोयला चोरी होना जिसका यह भयावह स्वरूप देखने को मिल रहा है, इसके लिए आवाम भी उतना ही जिम्मेदार है. ऐसे में आवाम को एकजुट होकर कोयला चोरी के खिलाफ आवाज उठाना होगा. साथ ही बीसीसीएल प्रबंधन से यह मांग भी कि है कि इन प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित जगह बसाया जाय.
मालूम हो कल शुक्रवार को हुए इस हादसे में दर्जनों घर जमींदोज हो गए. देखते ही देखते कहीं तीन तो कहीं दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गए. हलांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के जान को कोई नुक्सान नहीं हुआ.
इसे भी पढ़ें: बड़गांव: कथित दुष्कर्म और मॉब लिंचिंग के बाद बढ़ा तनाव, प्रशासन सख्त; इलाके में धारा-163 लागू