न्यूज़11 भारत
देवघर/डेस्क: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे नमो सेवा शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने कांवरियों की सेवा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि सावन की तीसरी सोमवारी पर करीब 12 लाख कांवरियों के देवघर पहुंचने की उम्मीद है. सांसद ने कहा कि जिन्हें बाबा बुलाते हैं, वही देवघर आते हैं.

उन्होंने देवघरवासियों की सेवा भावना की भी सराहना की और कहा कि कांवरियों की सेवा में पूरा देवघर जुट जाता है. हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार श्रद्धालुओं की सेवा करता है. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कांवरियों की सेवा करना चुनौती जरूर है, लेकिन बाबा बैद्यनाथ की कृपा से सभी व्यवस्थाएं पूरी होगी.
इसे भी पढ़ें: दुमका: तीसरी सोमवारी पर बासुकिनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, देखिए तस्वीरें