एम्बुलेंस की व्यवस्था
Exclusive

सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरन को लिखा पत्र, तीन जिलों में एम्बुलेंस की व्यवस्था पर पूछे सवाल 

गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरन को देवघर, दुमका तथा गोड्डा जिले में एम्बुलेंस की व्यवस्था को लेकर पत्र लिखा है.

By : Ark Sahuliyar
सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरन को लिखा पत्र, तीन जिलों में एम्बुलेंस की व्यवस्था पर पूछे सवाल 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरन को देवघर, दुमका तथा गोड्डा जिले में एम्बुलेंस की व्यवस्था को लेकर पत्र लिखा है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि मैंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को देवघर, दुमका तथा गोड्डा जिले में एम्बुलेंस की व्यवस्था पर पत्र लिखा है.

1. पिछले 20 वर्षों में सांसद/ विधायक निधि से कितने एम्बुलेंस किन - किन जनप्रतिनिधियों के फंड से ख़रीदा गया तथा उन एम्बुलेंस के हालात क्या हैं?
2. झारखंड सरकार ने पिछले 20 सालों में इन ज़िलों में कितने एम्बुलेंस सेवा दी उनके हालात क्या हैं?
3. CSR फंड से पिछले 20 सालों में इन ज़िलों में कितने एम्बुलेंस किन किन अस्पतालों या सामाजिक संस्थाओं को मिले उनके हालात क्या हैं? इन एंबुलेंस में 15 एम्बुलेंस मैंने भी समय समय पर गोड्डा, देवघर, दुमका जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाया है. सभी की जानकारी तथा जांच ज़रूरी है. 

यह भी पढ़ें- उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम