सड़क परियोजनाओं की समीक्षा

सांसद विष्णु दयाल राम ने पलामू में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की, एक सप्ताह में रेड़मा चियांकी के गड्ढे भरने का निर्देश

सड़कों का बेहतर होना आम और खास सभी नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: बीड़ी राम 

By : Ark Sahuliyar
सांसद विष्णु दयाल राम ने पलामू में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की, एक सप्ताह में रेड़मा चियांकी के गड्ढे भरने का निर्देश

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले में सड़कों की सूरत बदलने और निर्माणाधीन परियोजनाओं को गति देने के लिए सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, वन प्रमंडल अधिकारी सत्यम कुमार और NHAI के परियोजना निदेशक समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे.

गड्ढों को एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त करने का कड़ा आदेश
बैठक के दौरान सांसद ने बरसात के कारण सड़कों पर बने गड्ढों को तुरंत भरने के निर्देश दिए और विशेष रूप से रेड़मा से चियांकी मार्ग के गड्ढों को एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त करने का कड़ा आदेश दिया. इसके साथ ही पोलपोल बाईपास, मेदिनीनगर बाईपास और छतरपुर बाईपास जैसी प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया.

किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: सांसद
पड़वा री-एलाइनमेंट मामले में मुआवजा मिलने के बाद भी घर खाली न करने की समस्या पर NHAI को प्रभावित लोगों से वार्ता कर आपसी सहमति से जल्द समाधान निकालने को कहा गया. उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि वन स्वीकृति, अतिक्रमण और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी रुकावटों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है, ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके. पलामू सांसद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़कों का बेहतर होना आम और खास सभी नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रांची स्मार्ट सिटी परिसर के जुपमी भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.