न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में यौन शोषण से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मुंबई की युवती के साथ झारखंड के नदीम अंसारी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है. युवती का आरोप है कि नदीम जबरन स्पा सेंटर में गलत काम करने का दबाव डालता था. जिसे लेकर युवती के केस करने के बाद रांची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था. हालांकि, नदीम ने फिर से युवती को शादी का झांसा दिया, जिसके बाद समझौते के तहत नदीम जेल से बाहर आया. पर जेल से बाहर आने के बाद नदीम ने युवती पर शादी के पहले धर्म परिवर्तन का दबाव डाला. इसपर युवती के इनकार करने पर नदीम ने शादी नहीं की. युवती ने आरोप लगाया कि नदीम के खिलाफ वारंट जारी हुआ, पर 6 महीने गुजर जाने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई.
यह भी पढ़ें- रिश्वतकांड: तत्कालीन पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित