शुभारंभ

नगर आयुक्त रणजीत कुमार लाल ने फीता काटकर अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व फाइब्रोस्कैन सेवाओं का किया शुभारंभ

क्षेत्र में इस स्तर की आधुनिक स्वास्थ्य जांच सुविधाओं के विस्तार को आम जनता के लिए राहतकारी बताया

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
नगर आयुक्त रणजीत कुमार लाल ने फीता काटकर अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व फाइब्रोस्कैन सेवाओं का किया शुभारंभ

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  डाल्टनगंज स्थित डॉ. जे. शरण पैथोलॉजिकल लेबोरेटरी एवं स्कैनिंग सेंटर में अत्याधुनिक माइंड्रे अल्ट्रासाउंड मशीन एवं फाइब्रोस्कैन सेवाओं का विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त श्री रणजीत कुमार लाल  ने फीता काटकर इन नई जांच सुविधाओं की शुरुआत की..

इस नई पहल से पलामू क्षेत्र के मरीजों, विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को अब द्वितीय स्तर  के उन्नत अल्ट्रासाउंड, डॉप्लर और इकोकार्डियोग्राफी के लिए रांची या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इसके अतिरिक्त, पलामू में पहली बार उपलब्ध कराई गई फाइब्रोस्कैन तकनीक के जरिए फैटी लिवर और लिवर फाइब्रोसिस की सटीक जांच अब स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगी

उद्घाटन के दौरान नगर आयुक्त  रणजीत कुमार लाल ने कहा कि क्षेत्र में इस स्तर की आधुनिक स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का विस्तार आम जनता के लिए अत्यंत राहतकारी है. इससे स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा और मरीजों का समय व खर्च दोनों बचेगा, सेंटर प्रबंधन ने भी गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर सुलभ कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. इस अवसर पर शहर के कई प्रमुख चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे..

यह भी पढ़ें: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में दही-हांडी प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज शाम 6.00 बजे, CM हेमंत सोरेन रहेंगे उपस्थित

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.