न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. पंडाल निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है. इसी बीच आज बुधवार को नगर निगम की टीम पूजा पंडालों का निरिक्षण करने पहुंची. दुर्गा पूजा को लेकर रांची नगर निगम की टीम एक्शन मोड में नजर आ रही है. नगर आयुक्त के नेतृत्व में पूजा पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है.
रांची नगर निगम की टीम निरिक्षण करने सबसे पहले हरमू पंच मंदिर पहुंची. यहां साफ-सफाई, लाइटिंग, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य सभी चीजों का जायजा लिया गया. टीम हरमू चौक, सर्जना चौक, रेलवे स्टेशन, कोकर, बांधगाड़ी, रातू रोड, बकरी बाजार, जिला स्कूल समेत कई पूजा पंडालों का निरीक्षण करेगी.
किसी भी पूजा पंडाल में खामियां पाए जाने पर टीम मौके पर ही आवश्यक निर्देश देगी.
इसे भी पढ़ें: गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक, जानिए पीएम मोदी का 25 साल का सियासी सफर