nagra-gram-sabha-opposes-ccl-new-road-project-jhar

नगड़ा ग्रामसभा में CCL की नई सड़क योजना का विरोध, ग्रामीणों ने सुरक्षा और खेती का मुद्दा उठाया

प्रखंड अंतर्गत नगड़ा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया.जिसने जरी एवं नगड़ा ग्राम के ग्राम प्रधान पंचायत की मुखिया जन प्रतिनिधि भू रैयतों के साथ साथ बड़ी संख्या में ग

By : Vaibhaw Vikram
नगड़ा ग्रामसभा में CCL की नई सड़क योजना का विरोध, ग्रामीणों ने सुरक्षा और खेती का मुद्दा उठाया

न्यूज11 भारत
बालूमाथ/डेस्क:
प्रखंड अंतर्गत नगड़ा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया.जिसने जरी एवं नगड़ा ग्राम के ग्राम प्रधान पंचायत की मुखिया जन प्रतिनिधि भू रैयतों के साथ साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए. बैठक में तेतरियाखाड़ परियोजना पदाधिकारी, सीसीएल तेतरियाखाड़ के पत्रांक PO/TTK/2026-27/631 के तहत भारत सरकार के उपक्रम सीसीएल द्वारा स्वीकृत तेतरियाखाड़ कोलियरी से जर्री मेन रोड तक भुतहा नाला के किनारे लगभग 3 किमी सड़क निर्माण के लिए ग्राम के भू रैयतों को नोटिस कर बैठक की प्रस्ताव पर चर्चा हुई. 

इस दौरान ग्राम सभा में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने एक स्वर में सड़क निर्माण के स्वीकृति का विरोध किया कारण बताते हुए कहा कि भुतहा नाला एवं उसके आसपास का क्षेत्र मवेशियों के चरने का प्रमुख स्थान है तथा अधिकांश भूमि पर ग्रामीण कृषि करते हैं.जो भूमि रैयती एवं अनाबाद बिहार सरकार की भूमि है जिसका वर्षों से ग्रामीण सुरक्षा एवं देखरेख करते आ रहे हैं.साथ ही कहा कि जर्री और नगड़ा गांव के बीच घनी आबादी होने के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन सुरक्षा के दृष्टिकोण से सही नहीं है. 

इससे ग्रामीणों की आजीविका, कृषि एवं जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. जिसका ग्राम सभा में ग्रामीणों ने उक्त स्थान पर सड़क निर्माण का सरकार द्वारा पारित प्रस्ताव को अनुचित बतलाया और पुर जोर विरोध किया गया.ज्ञात हो कि सीसीएल 35 वर्षों से जिस सड़क से कोयला परिवहन कार्य करते आ रही है उससे ना कर नई सड़क जरी मुख्य मार्ग से करना चाहती है.बैठक का संचालन राजन यादव ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: डुमरी में दो बाइकों में भीषण टक्कर, एक की मौत तीन घायल
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.