स्वतंत्रता दिवस

गुमला: स्वतंत्रता दिवस पर घाघरा में शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज 

सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शान से राष्ट्र ध्वज फहराया गया.

By : Dipali Kumari
गुमला: स्वतंत्रता दिवस पर घाघरा में शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज 

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
घाघरा थाना एवं प्रखण्ड मुख्यालय सहित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शान से राष्ट्र ध्वज फहराया गया. घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने घाघरा थाना परिसर में ससम्मान राष्ट्र ध्वज फहराया और पुलिस के जवानों ने परेड के साथ झंडे को सलामी दी.

स्वतंत्र दिवस के मौके पर घाघरा प्रखण्ड  मुख्यालय में प्रमुख सविता देवी  ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी खाखा सुशील कुमार  उप प्रमुख शिवा देवी पूर्व प्रमुख कृष्ण लोहरा, एवं अन्य कर्मियों के मौजूदगी में झंडोत्तोलन किया. वही घाघरा पंचायत भवन में घाघरा सदर मुखिया योगेंद्र भगत ने झंडातोलन किया गया. इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी. डा अरविंद कुशल एक्का  ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ झंडोत्तोलन किए.   

बीआरसी में प्रखंड भाजपा कार्यालय चांदनी चौक में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी प्रदीप प्रसाद बिपिन सिंह श्याम किशोर पाठक मुरली मनोहर सिंह अमित ठाकुरआदि अनेको कार्यकर्ताओं के साथ झंडोत्तोलन किया. जेएमएम कार्यालय जामा में प्रखंड अध्यक्ष  विभिषण मुर्म ने सचिव गौतम दर्वे, दिलीप दत्ता, वरुण यादव सुरेश सोरेन, बोदीलाल मरांडी, विजय कापरी सहित अनेको कार्यकर्ताओं के साथ झंडोत्तोलन किया. घाघरा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय घाघरा उच्च विद्यालय घाघरा में बच्चियों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनमोहक नृत्य एवं देश भक्ति गाने से सभी का मन मोह लिया झारखंड राज्य वनांचल ग्रामीण बैंक घाघरा एवं अन्य सरकारी भवनों, स्कूलों एवं गैर सरकारी संस्थाओं, बैंकों में ध्वजारोहण किया गया. इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि सहित प्रखण्ड एवं अंचल कर्मी मौजूद थे .

इसे भी पढ़ें: गांडेय के विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.