राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

28 जून से रांची जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

0 से 5 वर्ष तक के तक़रीबन 505524 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक 

By : Ark Sahuliyar
28 जून से रांची जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 के तहत रांची जिले में 28, 29 एवं 30 जून 2026 को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के दौरान जन्म से पांच वर्ष तक आयु के सभी बच्चों को पोलियो से सुरक्षा के लिए दो बूंद जीवन रक्षक दवा पिलाई जाएगी. अभियान के पहले दिन 28 जून को जिले भर में स्थापित निर्धारित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी. वहीं 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएगी, जो प्रथम दिन बूथ तक नहीं पहुंच सके होंगे.

इस विशेष अभियान के दौरान जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 5,05,524 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है वही जिला में 3893 बूथों पर पोलियो की दवा दी जाएगी l अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं तथा जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर विशेष व्यवस्था की गई है.

इस संबंध में सिविल सर्जन रांची डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने में पल्स पोलियो अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव एवं घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जिला अस्पताल, हाट-बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष ट्रांजिट टीमों की तैनाती की जाएगी, ताकि सभी बच्चों को पोलियो की खुराक सुनिश्चित की जा सके. साथ ही बच्चों की उंगली पर मार्किंग एवं घरों के चिन्हांकन की प्रक्रिया का भी पालन किया जाएगा.

सिविल सर्जन ने जिले के सभी अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिनके घरों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे हैं, वे अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य ले जाएं अथवा स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर पहुंचकर दी जाने वाली पल्स पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलवाएं. पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जो आजीवन दिव्यांगता का कारण बन सकती है, लेकिन समय पर दी गई पोलियो की खुराक से इसका प्रभावी बचाव संभव है.

यह भी पढ़ें- 28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 61.26 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.