न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: देशभर में आज 30 अगस्त को NEET PG की परीक्षा आयोजित की जा रही है. इसी क्रम में राजधानी रांची में भी परीक्षा के लिए 4 केंद्र बनाये गए हैं. परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद केंद्र में प्रवेश कराया गया.
शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा के संचालन को लेकर परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गयी है. जिला प्रशासन के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर असामाजिक तत्वों के भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
रांची के इन चार परीक्षा केंद्रों में NEET-PG 2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी.
- RTCIT: राम टहल चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आनंदी, ओरमांझी ब्लॉक चौक
- Arunima Technical Services: प्रगति पथ, रोड नंबर-6, सामलोंग, लोअर चुटिया
- iQube Digital: मेदांता अस्पताल के पास, कैफेटेरिया बिल्डिंग, इरबा
- Oxford Public School: ओल्ड एचबी रोड, प्रगति पथ, रांची
इसे भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! झारखंड से जल्द चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए कहां से कहां तक