NEET रिजल्ट विवाद

NEET रिजल्ट विवाद: हाई कोर्ट में खुली OMR से छेड़छाड़ की पोल, छात्र की याचिका खारिज

सुनवाई के दौरान NTA ने कोर्ट में छात्र लक्ष्य सिंह की ओरिजिनल OMR शीट पेश की.

By : Dipali Kumari
NEET रिजल्ट विवाद: हाई कोर्ट में खुली OMR से छेड़छाड़ की पोल, छात्र की याचिका खारिज

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
NEET रिजल्ट विवाद मामले में आज मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान NTA ने कोर्ट में छात्र लक्ष्य सिंह की ओरिजिनल OMR शीट पेश की. ओरिजिनल OMR शीट के आधार पर अभ्यर्थी द्वारा दी गयी जानकारी गलत पाई गयी. छात्र ने OMR की कार्बन कॉपी में छेड़छाड़ की थी. अदालत ने याचिका को वापस लेने के आधार पर खारिज (Dismissed as Withdrawn) कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला नीट-यूजी के परीक्षार्थी लक्ष्य सिंह (रोल नंबर- 2603107066) से जुड़ा है, जिन्होंने 21 जून को रांची केंद्र पर आयोजित नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा (Re-test) दी थी. छात्र के अनुसार, एनटीए द्वारा रिस्पॉन्स-की (Response Key) चैलेंज विंडो के दौरान अपलोड की गई स्कैन ओएमआर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स के आधार पर लक्ष्य सिंह को 720 में से 660 अंक मिलने चाहिए थे. इसमें फिजिक्स में 145, केमिस्ट्री में 164 और बायोलॉजी में 351 अंक शामिल थे. जब 16 जुलाई को एनटीए ने अंतिम परिणाम घोषित किया, तो छात्र का स्कोरकार्ड महज 116 अंक दर्शा रहा था. इस भारी अंतर को देखते हुए छात्र ने हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी. 

इसे भी पढ़ें: जेपीएससी मामले में कल्पना सोरेन का बड़ा बयान, कहा- आज अधिकारियों से बातचीत करेंगे सीएम

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.