राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम
Exclusive

बैद्यनाथ राम ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, कहा- जनहित के मुद्दे रहेंगे प्राथमिकता; CM हेमंत सोरेन ने दी बधाई

CM हेमंत सोरेन और JMM नेतृत्व का जताया आभार

By : Ark Sahuliyar
बैद्यनाथ राम ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, कहा- जनहित के मुद्दे रहेंगे प्राथमिकता; CM हेमंत सोरेन ने दी बधाई

न्यूज़11 भारत 
नई दिल्ली/डेस्क:
झारखंड से हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ राम ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की. उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई.

पहली बार राज्यसभा पहुंचे बैद्यनाथ राम 
पहली बार संसद के उच्च सदन में पहुंचे बैद्यनाथ राम ने शपथ ग्रहण के बाद अपनी खुशी और उत्साह व्यक्त किया. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने इसे अपने सार्वजनिक जीवन का महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बताया. उन्होंने झारखंड के CM हेमंत सोरेन और JMM नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे.

बैद्यनाथ राम ने कहा कि राज्यसभा में झारखंड के विकास, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि वह राज्य और जनता की आकांक्षाओं को सदन तक पहुंचाने में सफल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह के बाद झामुमो के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई 
बैद्यनाथ राम के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए CM हेमंत ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार के वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ राम को माननीय राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. मुझे पूरा विश्वास है कि आप उच्च सदन में झारखंड की आकांक्षाओं, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाएंगे. बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर सामाजिक न्याय, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती मिले, यही मेरी कामना है.

यह भी पढ़ें- BJP ने प्रदेश के पदाधिकारियों को सौंपा 24 घंटे जिलावार प्रवास का दायित्व

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.