हत्या या आत्महत्या

पलामू: घर में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप 

10 माह पूर्व ही वैष्णवी की शादी सूरज गुप्ता से हुई थी.

By : Dipali Kumari
पलामू: घर में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप 

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क: 
मेदीनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा चौक के पास रहने वाली नवविवाहिता वैष्णवी देवी का घर में फंदे से लटका शव मिला. वैष्णवी को फंदे से लटका देख परिजन आनन-फानन में उसे एमएमसीएच अस्पताल लेकर पहुंचें, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. 

जानकारी के अनुसार 10 माह पूर्व ही वैष्णवी की शादी सूरज गुप्ता से हुई थी. मृतका के मामा ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे तक उनकी वैष्णवी से सामान्य बातचीत हुई थी और उसने कोई परेशानी नहीं बताई थी. इसकी अगली सुबह ही अचानक उसकी आत्महत्या की खबर मिलना संदेहास्पद है. परिजनों का आरोप है कि कम दहेज को लेकर वैष्णवी को अक्सर प्रताड़ित किया जाता था और दहेज के कारण ही उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है. फिलहाल शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में LPG टैंकर लीक, सोनारी दुमुहानी के पास मची अफरा-तफरी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.