मनुस्मृति

निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर निशाना, मनुस्मृति को लेकर किया बड़ा दावा

निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में दावा किया कि समिति की रिपोर्ट और अनुवाद 1777 में गवर्नर जनरल को सौंपे गए थे.

By : Dipali Kumari
निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर निशाना, मनुस्मृति को लेकर किया बड़ा दावा

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मनुस्मृति और ब्रिटिश शासनकाल से जुड़े इतिहास का हवाला दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दावा किया कि 27 मार्च 1775 को वॉरेन हेस्टिंग्स के समय 11 पंडितों और विद्वानों की एक समिति गठित की गई थी, जिसका उद्देश्य भारत में उपलब्ध संस्कृत और पाली ग्रंथों का अध्ययन और अनुवाद करना था.

निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में दावा किया कि समिति की रिपोर्ट और अनुवाद 1777 में गवर्नर जनरल को सौंपे गए थे. उनके अनुसार, रिपोर्ट में मनुस्मृति के कुछ श्लोकों को सही और कुछ को गलत बताया गया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि ग्रंथ में कालखंडों को लेकर कल्पित विवरण हैं और बाद के विद्वानों द्वारा अपने शब्द जोड़े जाने की बात कही गई थी.

भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को सनातन धर्म के अलावा अन्य धार्मिक ग्रंथों के मामले में भी इसी दृष्टिकोण को अपनाना चाहिए. उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में कहा कि यह देश हिंदुओं, मुसलमानों और ईसाइयों समेत सभी का है. निशिकांत दुबे का यह बयान ऐसे समय आया है जब मनुस्मृति और धार्मिक ग्रंथों को लेकर राजनीतिक बहस जारी है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में SIR को लेकर बड़ा अपडेट! नोटिस पाने वाले 63 लाख से ज्यादा मतदाताओं की आज से सुनवाई शुरू

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम