दिव्यांग बच्चों में ट्राइसाइकिल वितरण

घाघरा में किसी भी दिव्यांग बच्चे को उसकी आवश्यकता से वंचित नहीं रहने देंगे - प्रमुख सविता देवी

समग्र शिक्षा अभियान के तहत घाघरा प्रखंड परिसर में दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण वितरण शिविर

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा में किसी भी दिव्यांग बच्चे को उसकी आवश्यकता से वंचित नहीं रहने देंगे - प्रमुख सविता देवी

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा समग्र शिक्षा अभियान के तहत घाघरा प्रखंड परिसर में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के बीच सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सविता देवी एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर के दौरान कई दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने जरूरत के अनुरूप उपकरण नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई. कुछ बच्चों ने व्हीलचेयर लेने से इनकार करते हुए ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने की मांग की.

लाभार्थियों का कहना था कि जो बच्चे कुछ दूरी तक चलने-फिरने में सक्षम हैं, उनके लिए व्हीलचेयर उपयोगी नहीं है. उन्हें ट्राइसाइकिल मिलने पर वे स्वयं स्कूल आ-जा सकेंगे और दूसरों पर निर्भर नहीं रहेंगे. कस्तूरबा विद्यालय की एक छात्रा ने भी व्हीलचेयर लेने से इनकार करते हुए बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल की मांग की. विरोध के बाद विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने लाभार्थियों और अभिभावकों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया. इसके बाद दो ट्राइसाइकिल और आठ व्हीलचेयर का वितरण किया गया.

कई अभिभावकों ने कहा कि सभी लाभार्थियों को उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप उपकरण नहीं मिले.अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि शिविर में दिव्यांग बच्चों का समुचित चिकित्सकीय आकलन नहीं किया जाता, जिसके कारण कई बार गलत श्रेणी के सहायक उपकरण उपलब्ध करा दिए जाते हैं. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर भविष्य में जरूरत आधारित उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की.

सरकार की मंशा दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना है प्रखंड प्रमुख सविता देवी

प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने कहा किसी भी दिव्यांग बच्चे को उसकी आवश्यकता से वंचित नहीं रहने देंगे. यदि किसी लाभार्थी को जरूरत के अनुरूप उपकरण नहीं मिला है, तो संबंधित विभाग से इसकी समीक्षा कराई जाएगी, ताकि प्रत्येक बच्चे को उसकी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जा सके."

यह भी पढ़ें: झारखंड के लोगों के बीच काम करने का जो अवसर मिला, वही मेरे सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी - परिमल नथवाणी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.