न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. लगातार मूसलाधार बारिश से विभिन्न डैम और नदियां उफान पर है. मौसम विभाग ने आज 2 सितंबर को भी राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं पांच जिलों में अत्याधिक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कल 3 सितंबर को भी राज्यभर में बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में आज 2 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में आज 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है. अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गयी है.
राजधानी रांची में आज भी बारिश की संभावना जताई गयी है. आज बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. अगले कुछ दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. 3 और 4 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री, जबकि 5 सितंबर को 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड पुलिस के DSP पर पत्नी की शिकायत पर FIR, मारपीट और दहेज उत्पीड़न के आरोप