ट्रेनों में गंदे कंबल से आजादी

ट्रेनों में गंदे कंबल से आजादी! अब हर यात्री को मिलेगा साफ कवर, रेलवे की नई शुरुआत

By : Shreya Suman
ट्रेनों में गंदे कंबल से आजादी! अब हर यात्री को मिलेगा साफ कवर, रेलवे की नई शुरुआत

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
ट्रेन की एसी कोच में आपको जो कंबल ओढ़ने के लिए दिया जाता है, उसकी स्वच्छता या हाइजीन को लेकर यदि आपके मन में शंका रहती है, तो यह खबर आपके लिए है. अब ट्रेन के कंबल में कवर भी लगा होगा और हर इस्तेमाल के बाद कवर की सफाई होगी. राजस्थान की राजधानी जयपुर से इसकी शुरुआत भी हो गई है. अभी इसे पायलट प्रॉजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है और आने वाले समय में सभी ट्रेनों में लागू किया जाएगा.

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यात्रियों को खुश करने वाली यह सूचना दी. उन्होंने कहा, 'एक नया प्रयास शुरू हुआ है. रेलवे के सिस्टिम में कंबल का व्यवहार वर्षों से होता रहा है. लेकिन कंबल को लेकर यात्रियों के मन में हमेशा एक संशय रहता था. उसे दूर करने के लिए एक नई शुरुआत हुई है. कंबल के कवर की शुरुआत.'

रेलमंत्री ने आगे कहा, 'जैसा कि हम अपने घर में जब कंबल यूज करते हैं तो हमेशा एक कवर रखते हैं. कंबल कवर की शुरुआत जयपुर में एक गाड़ी में पायलट बेस पर की गई है. एक बार यह प्रयोग सफल हो तो देशभर में आगे फैलाया जाए. अच्छी शुरुआत है, अनुभव के आधार पर आगे लागू किया जाएगा.'

कंबल कवर की शुरुआत जयपुर अहमदाबाद के बीच चलने वाली एक ट्रेन से हुई है. 16 अक्टूबर को काठीपुरा रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए. एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को दो चादर, एक कंबल, तकिया, तकिया कवर और तौलिया उपलब्ध कराया जाता है.

यह भी पढ़े: दीपोत्सव के लिए फूलों से सज रही अयोध्या, घाटों पर दीये बिछाने का काम शुरू

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.