NTPC

NTPC माइनिंग ने रांची में इलेक्ट्रॉन क्विज़ के क्षेत्रीय चरण का किया आयोजन

कई रोचक और चुनौतीपूर्ण चरणों से गुजरते हुए प्रतियोगिता फाइनल राउंड तक पहुंची, जिसमें प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.

By : Dipali Kumari
NTPC माइनिंग ने रांची में इलेक्ट्रॉन क्विज़ के क्षेत्रीय चरण का किया आयोजन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
NTPC माइनिंग द्वारा 10 सितंबर 2026 को रांची में इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2026 27 के क्षेत्रीय चरण का आयोजन किया गया. झारखंड के 20 इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन संस्थानों से 204 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों के ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमता तथा व्यवसाय एवं प्रबंधन संबंधी समझ की परीक्षा ली गई. कई रोचक और चुनौतीपूर्ण चरणों से गुजरते हुए प्रतियोगिता फाइनल राउंड तक पहुंची, जिसमें प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.

आईआईटी (आईएसएम), धनबाद के भूमिक गुप्ता और आलोक कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया. एनआईटी जमशेदपुर के ऋषभ राज और हर्ष मिश्रा प्रथम उपविजेता रहे, जबकि एक्सआईएसएस, रांची के आदर्श पाठक और अभिनव चौधरी द्वितीय उपविजेता रहे. प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें राष्ट्रीय सेमीफाइनल में भाग लेंगी, जिसके बाद नई दिल्ली में राष्ट्रीय फाइनल का आयोजन किया जाएगा.

विजेता टीमों को श्री अखिलेश सिंह, कार्यकारी निदेशक (ईंधन परिवहन), श्री वी. के. कनूंगो, महाप्रबंधक (टीएस), श्री प्रभात राम, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री गौरव रस्तोगी, महाप्रबंधक (वित्त) तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ED रेड के बाद बड़ा फैसला

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.