न्यूज़11 भारत
आनंदपुर/डेस्क: आनंदपुर प्रखंड की पूर्व प्रमुख सह हारता पंचायत की पंचायत समिति सदस्य नूतन प्यारी तोपनो का रविवार को राउरकेला स्थित अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह पिछले करीब एक सप्ताह से बीमार चल रही थीं. परिजनों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. वहां उनकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया था. राउरकेला के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही आनंदपुर प्रखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी. जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. परिजनों के अनुसार, नूतन प्यारी तोपनो का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैतृक आवास हारता में किया जाएगा.
नूतन प्यारी तोपनो का निधन
आनंदपुर की पूर्व प्रमुख नूतन प्यारी तोपनो का निधन, प्रखंड में शोक की लहर
आनंदपुर प्रखंड की पूर्व प्रमुख सह हारता पंचायत की पंचायत समिति सदस्य नूतन प्यारी तोपनो का रविवार को राउरकेला स्थित अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया.
By :
Ark Sahuliyar
•