हादसा 

Bihar News: मातम में बदलीं पर्व की खुशियां, पोखर में डूबने से 6 बच्चों की मौत 

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पोखर में नहाने गए छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। 

By : Rani Thakur

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
शंभू भगत/भागलपुर:
करमा-धरमा पर्व के मौके पर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तरैटा बहियार स्थित पोखर में नहाने गए छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तीन लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं। 

हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में परिजन मौके पर पहुंच गए। मृत सभी बच्चे नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 स्थित विष्णु टोला दुधैला के रहने वाले बताए गए हैं। मृतकों की पहचान ज्योति कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, आयुष कुमार, राहुल कुमार, पूजा कुमारी और विकास कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, करमा-धरमा पर्व को लेकर करीब एक दर्जन बच्चे सोमवार सुबह लगभग पांच बजे घर से निकले थे। सभी गांव के बाहर स्थित पोखर में स्नान करने पहुंचे थे, इसी दौरान एक के बाद एक छह बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। 

हादसे की जानकारी परिजनों को काफी देर बाद मिली। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को पोखर से बाहर निकाला। सभी बच्चों को आनन-फानन में सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी छह बच्चों को मृत घोषित कर दिया। छह बच्चों की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ रमन कुमार, थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार सहित कई अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सभी छह शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। प्रशासन की ओर से मृत बच्चों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है। पर्व के दिन एक साथ छह बच्चों की मौत से पूरे इलाके में गम और सन्नाटा पसरा हुआ है।
 

संबंधित सामग्री

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामला: एक्शन में राज्य महिला आयोग, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी

जमुई मामले में बिहार राज्य महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा (अप्सरा) का बयान सामने आया है।

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा राजपुरा के पास घूमने गई एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।