विद्या शर्मा/न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विधालय खुकड़ाडीह ( सुंदरनगर )में आज आयोजित बैगलेस डे के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कौशल-विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों से अलग व्यावहारिक एवं व्यावसायिक कौशलों से परिचित कराना था.
इस अवसर पर प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट नमिता लोध ने विद्यालय का दौरा किया और विद्यार्थियों को मेकअप एवं हेयरस्टाइलिंग से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक कौशलों की जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों को मेकअप के सही उपयोग, व्यक्तिगत साज-सज्जा तथा विभिन्न प्रकार की हेयरस्टाइल बनाने की तकनीकों का प्रदर्शन करके समझाया.
विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं रुचि के साथ इस सत्र में भाग लिया और विशेषज्ञ से कई उपयोगी बातें सीखीं. यह गतिविधि विद्यार्थियों के लिए एक नया और रोचक अनुभव रही. इससे उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास, व्यावहारिक कौशल तथा भविष्य में व्यावसायिक अवसरों के प्रति जागरूकता विकसित हुई. प्राचार्य अरुण कुमार नेविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना की. नमिता लोध का यह सत्र बैगलेस डे को ज्ञानवर्धक, रचनात्मक और आनंददायक बनाने में महत्वपूर्ण रहा.
यह भी पढ़ें: लेस्लीगंज में सरकारी जमीन का खेल! 2015 की खरीद-बिक्री से लेकर आज के पक्के निर्माण तक उठे सवाल