न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है. आज के दिन जम्माष्टमी मनाने वाले श्रद्धालुओं को बारिश की उम्मीदें रहती हैं. मौसम विभाग ने भी सम्भावना जता दी है कि आज यानी शुक्रवार को रांची समेत 5 जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इतना ही नहीं 4 सितम्बर से लेकर 8 सितम्बर तक भी झारखंड के अलग-अलग जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की सम्भावना है. इन दिनों में तेज हवाओं के चलने के साथ वज्रपात की घटनाएं भई हो सकती हैं.
मौसम विभाग ने 4 और 5 सितम्बर के लिए रांची, देवघर, दुमका, गोड्डा और पाकुड़ में तेज बारिश की सम्भावना जताई है. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. यानी तेज हवाओं और आकाशीय घटनाओं के साथ बारिश की सम्भावना बनी रहेगी. मौसम विभाग ने इन पांचों जिलों के लिए 100 मिमी तक बारिश की सम्भावना जताई है.
बता दें कि इन दिनों झारखंड के कुछ जिलों में बारिश के मेघ कुछ ज्यादा मेहरबान हैं. इसके कारण कुछ जगहों पर बाढ़ का भी खतरा बना हुआ है, स्वर्णरेखा और दामोदर नदियों के साथ सूखाग्रस्त जिलों में शामिल पलामू और गढ़वा में भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं. जिन जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है, वहां पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि लोगों को परेशानियां न हों.
मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी के साथ तापमान में बढ़ोतरी की भी सम्भावना जताई है. वैसे भी भादो के महीने में मौसम असमान रहता है. जब बारिश नहीं हो रही होती है और आकाश साफ होता है तब गर्मी भी अपना अहसास कराती है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में में 27 से 30 डिग्री तक तापमान जा सकता है.
यह भी पढ़ें: राजस्व संग्रहण को लेकर वित्त मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश