अपराध समीक्षा

जमशेदपुर में बढ़ते अपराध व नशे के कारोबार पर अंकुश के लिए SSP के आदेश पर मानगो थाने में शांति समिति की बैठक

बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जमशेदपुर में बढ़ते अपराध व नशे के कारोबार पर अंकुश के लिए SSP के आदेश पर मानगो थाने में शांति समिति की बैठक

न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर में बढ़ते अपराध एवं नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए वरीय आरक्षी अधीक्षक के आदेश पर मानगो थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जहां बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

शहर में बढ़ते अपराध एवं हो रहे नशे के कारोबार को लेकर आम लोगों की राय जानने के लिए वरीय आरक्षी अधीक्षक के आदेश पर शांति समिति एवं आम लोगों के साथ पुलिस समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई जहां इस बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ त्रिवेदी शांति समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के शिक्षित लोग मौजूद थे जहां लोगों को मिले सुझाव को पुलिस पदाधिकारी में कलम बंद कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.  वहीं मीडिया से बात करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ त्रिवेदी ने कहा कि वरीय आरक्षी अधीक्षक के आदेश पर पूरे जिले में बढ़ते अपराध एवं नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए शांति समिति एवं आम लोगों का सुझाव लिया जा रहा है. उसी के तहत मानगो थाना में बैठक आयोजित कर लोगों के विचार से हम अवगत हुए हैं जहां लोगों ने कई अवैध गतिविधियों की जानकारी हम लोगों के समक्ष साझा किया है हम उसे पर कार्रवाई करके अपराधियों को उनकी सही जगह पर पहुंचने का काम करेंगे.

यह भी पढ़ें: बरसात के मौसम में सतर्क रहें, सुरक्षित रहें: रामगढ़ जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.