गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया पंचायत के धानघोरी और सड़कडीह गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा एवं स्वाभिमानी विरासत को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया. इस खास मौके पर पिन्टु पातर, रमेश मुर्मू, जगन्नाथ मुर्मू, छुटकू हांसदा, गोपाल हेम्ब्रम, माताल पातर, सुनील पातर, भातुर मैती, लेपा पातर, विश्वजीत राना, दाखिन मुर्मू, सुना हेम्ब्रम और सुनील सोरेन सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे; जहां वक्ताओं ने आदिवासी संस्कृति को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए सभी को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और 'जोहार' के साथ एकजुटता का संदेश दिया.
यह भी पढ़ें: चित्रेश्वर धाम तक पहुंचने वाली सड़क बदहाल, गड्ढों और जलजमाव से श्रद्धालु परेशान - अधिवक्ता ज्योतिर्मय दास