न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की वर्तमान प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग द्वारा एक महीने का अतिरिक्त समय दिए जाने पर कांग्रेस ने आभार जताया है. पार्टी ने कहा कि अवधि विस्तार से मतदाताओं को अपने दावों, आपत्तियों और अन्य आवश्यक सुधारों के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय मिल सकेगा. कांग्रेस के मीडिया विभाग के संयोजक किशोर शाहदेव ने चुनाव आयोग के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि समय बढ़ाए जाने से मतदाताओं को अपने मतदाता संबंधी विवरणों की जांच करने तथा आवश्यक सुधार कराने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा.
यह भी पढ़ें- हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस के समय में बदलाव, आज 2 घंटे देर से चलेगी ट्रेन