सेवानिवृत्ति

पाटन के निवर्तमान बीडीओ डॉ. अमित कुमार झा को भावभीनी विदाई, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया गया सम्मान

किए गये विकासात्मक कार्यों के लेकर कार्यकाल को किया गया याद

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पाटन के निवर्तमान बीडीओ डॉ. अमित कुमार झा को भावभीनी विदाई, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया गया सम्मान

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पाटन प्रखंड कार्यालय परिसर में निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ. अमित कुमार झा के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रखंड कर्मियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल-माला, अंगवस्त्र एवं मिठाई खिलाकर भावभीनी विदाई दी.

मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने डॉ. झा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनका सरल स्वभाव, कार्यशैली और जनता के प्रति संवेदनशील रवैया उन्हें अन्य अधिकारियों से अलग बनाता था. वे लोगों की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उनके समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते थे. उनके कार्यकाल में प्रखंड क्षेत्र में कई विकासात्मक कार्य हुए, जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख शोभा देवी भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि ऐसा विदाई समारोह शायद ही किसी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मिला होगा. उपस्थित लोगों ने डॉ. झा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया.

अपने संबोधन में डॉ. अमित कुमार झा ने कहा कि पाटन जैसे प्रखंड में कार्य करना उनके लिए एक नया और यादगार अनुभव रहा. उन्होंने कहा कि यहां की ग्रामीण जनता, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अभिभावक स्वरूप गणमान्य लोगों से बहुत कुछ सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला. यहां के लोगों का सहयोग और अपनापन हमेशा उनकी स्मृतियों में बना रहेगा.

समारोह में प्रमुख शोभा देवी, जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह, उप प्रमुख अमरेश वर्मा, मुखिया जैनुल सिद्दिकी, राकेश दुबे, हरेंद्र सिंह चेरो, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार सिंह,सांसद प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद, समाजसेवी शक्ति शंकर गुप्ता, मुखिया शिव साव, राजू सिंह, संजय सिंह, इंदल महतो, श्रीकांत सिंह, अशोक तिवारी, अजीत मिश्रा, शिवम जायसवाल, मयंक सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, मुखिया मनोज कुमार, जेई नीतीश कुमार, शिशिर शुक्ला, संतोष तिवारी, रामानंद पांडेय, रंजीत सिंह, झामुमो अध्यक्ष उमाकांत सिंह, आजाद सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रखंड कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बोकारो लापता युवती पुष्पा कुमारी मामले में झारखंड हाईकोर्ट में DNA की CFSL जांच रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में की गयी पेश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.