pahal-trusts-unique-initiative-on-international-wi

अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस पर पहल ट्रस्ट की अनूठी पहल, चार विधवा जोड़ों का हुआ पुनर्विवाह

अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर नगर भवन में संत मरियम स्कूल के चेयरमैन एवं पहल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अविनाश देव के नेतृत्व में विधवा सम्मान समारोह सह विधवा पुनर्विवाह पर चर्चा कार्यक्र

By : Vaibhaw Vikram
अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस पर पहल ट्रस्ट की अनूठी पहल, चार विधवा जोड़ों का हुआ पुनर्विवाह

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर नगर भवन में संत मरियम स्कूल के चेयरमैन एवं पहल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अविनाश देव के नेतृत्व में विधवा सम्मान समारोह सह विधवा पुनर्विवाह पर चर्चा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विधवा महिलाओं को सम्मान देना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज में विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा देना था.

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्रथम विधानसभा अध्यक्ष श्री इंदर सिंह नामधारी, उप विकास आयुक्त शादात अनवर, प्रोविजनल आईएएस ऋत्विक मेहता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, झामुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, उपाध्यक्ष सोनू सिद्दीकी, शर्मिला सुमी, प्रभात अग्रवाल, पंकज श्रीवास्तव, शिव शंकर जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर पहल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अविनाश देव ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान चार जोड़ी विधवा पुनर्विवाह संपन्न कराए गए, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक और प्रेरित किया. इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए सैकड़ों महिलाएं टाउन हॉल के सभागार में उपस्थित रहीं.

अपने संयुक्त संबोधन में अतिथियों ने कहा कि विधवा महिलाओं को समाज में सम्मान और समान अवसर मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि विधवा पुनर्विवाह सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है. समाज को ऐसी महिलाओं का सहयोग कर उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए.

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ी एवं एक-एक पौधा भेंट किया गया. साथ ही सभी महिलाओं के लिए भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी. कार्यक्रम का समापन सामाजिक समरसता, महिला सम्मान और जागरूकता के संदेश के साथ हुआ. कार्यक्रम में मंच  संचालन शालिनी श्रीवास्तव ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पहल ट्रस्ट के सदस्य रवि पाल, ललन प्रजापति, शोभा प्रजापति, नेहा मानवी, विलिगना किंडो एवं अन्य सक्रिय रहे.

यह भी पढ़ें: बुंडू के अमानत अली इंटर महाविद्यालय ने Mentor Eduserv के साथ किया MoU, छात्रों को मिलेगी NEET-JEE की विशेष कोचिंग
 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.