भाजपा प्रदर्शन

पेपर लीक और छात्रों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में पलामू भाजपा का महाघेराव, दीपक प्रकाश ने सरकार पर साधा निशाना

सीबीआई जांच से डरती हैं क्यों हेमंत सरकार - दीपक प्रकाश<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पेपर लीक और छात्रों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में पलामू भाजपा का महाघेराव, दीपक प्रकाश ने सरकार पर साधा निशाना

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: झारखंड में जेपीएससी,जेएसएससी-सीजीएल समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पलामू भाजपा ने  समाहरणालय के समक्ष जोरदार महाघेराव एवं जनाक्रोश प्रदर्शन किया.

 इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने हक तथा न्याय की लड़ाई लड़ रहे निर्दोष छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लेने की भी पुरजोर मांग उठाई.

​इस प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी द्वारा विशेष रूप से नियुक्त पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश मुख्य रूप से शामिल हुए, मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि जेपीएससी व जेएसएससी-सीजीएल परीक्षाओं में हुई धांधली तथा पेपर लीक की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच कराया जाना बेहद जरूरी हैक्योकि पेपर लिक का तार दूसरे राज्य और नेपाल से जुडी हुई हैं तो सिआईडी (CID) कैसे कर सकती हैं इसके लिए सीबीआई ही जाँच कर सकती हैं उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे युवाओं और छात्रों पर मुकदमे दर्ज करना लोकतंत्र की आवाज को दबाने की दमनकारी कोशिश है. भाजपा पूरी मजबूती के साथ छात्रों के साथ खड़ी है और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, पार्टी का यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है.

इस विशाल महाघेराव प्रदर्शन में जिले के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय छात्र व युवा शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: स्वेता गुप्ता की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.