पलामू

जेपीएससी और सीजीएल पेपर लीक की सीबीआई जांच और छात्रों पर झूठे मुकदमों के विरोध में कल पलामू भाजपा करेगी घेराव

उपायुक्त पलामू कार्यालय का महाघेराव और जनाक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जेपीएससी और सीजीएल पेपर लीक की सीबीआई जांच और छात्रों पर झूठे मुकदमों के विरोध में कल पलामू भाजपा करेगी घेराव

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  ​जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षा में हुई भारी धांधली, पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग तथा अपने हक की आवाज उठाने वाले निर्दोष छात्रों पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी पलामू द्वारा कल यानी 9 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे उपायुक्त पलामू कार्यालय का महाघेराव और जनाक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा.
 
​पलामू भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश द्वारा नियुक्त प्रभारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे श्री तिवारी ने कहा कि इस प्रदर्शन में जिले के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश व जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, सक्रिय सदस्य, युवा और भारी संख्या में छात्र भाग लेंगे
​प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सभी कार्यकर्ता, नेता, युवा और छात्र कल सुबह रेडमा बाईपास काली मंदिर रोड स्थित माइनर इरिगेशन ऑफिस मैदान में एकत्र होंगे। वहां से सभी लोग पैदल मार्च करते हुए रेडमा चौक, ओवरब्रिज और कचहरी चौक से होकर सीधे समाहरणालय गेट पहुंचेंगे और घेराव करेंगे।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ के कचान में बड़ा हादसा, जंगल में खुखड़ी चुनने गए व्यक्ति का ब्लास्ट में दाया हाथ फटा, MMCH में इलाज जारी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.