palamu-health-services-gopal-singh-meets-health-mi

पलामू की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की मांग, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले गोपाल सिंह

पलामू जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल सिंह ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मुलाक़ात कर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया.

By : Vaibhaw Vikram
पलामू की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की मांग, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिले गोपाल सिंह

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल सिंह ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मुलाक़ात कर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया. मुलाक़ात के दौरान गोपाल सिंह ने पलामू के सरकारी अस्पतालों, सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि जिले के दूर-दराज़ इलाकों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पतालों में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत है.

गोपाल सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि वे स्वयं पलामू आकर अस्पतालों का निरीक्षण करें, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन हो सके और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई तेजी से की जा सके. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने गोपाल सिंह की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे जल्द ही पलामू का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा निरीक्षण के दौरान जिन क्षेत्रों में कमियां पाई जाएंगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर सुधार किया जाएगा.

गोपाल सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री के सकारात्मक आश्वासन का स्वागत करते हुए कहा कि उनके प्रस्तावित पलामू दौरे से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा के हलधर-गिरधर इंडोर स्टेडियम में 'पे एंड प्ले' योजना शुरू, सदस्यता के लिए पंजीयन प्रारंभ
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.