ऑपरेशन प्रहार

पलामू पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, पलामू में 60 लाख रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से 121 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, पलामू में 60 लाख रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू पुलिस कि ऑपरेशन प्रहार के तहत सतबरवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से 121 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है.

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बतया कि  25 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि लातेहार जिले के मनिका की ओर से एक सफेद डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा लादकर डाल्टनगंज की ओर ले जाया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया.
रात लगभग 12:05 बजे एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई. कार की डिक्की और आगे की सीटों के नीचे छिपाकर रखा गया कुल 121 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और दो अलग-अलग नंबर प्लेट बरामद की गईं.

इस मामले में सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव निवासी सनोज कुमार यादव उर्फ बाबू और शंभू कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, शंभू कुमार यादव बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक है, जबकि सनोज कुमार यादव कार चालक के रूप में काम करता था.
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: आदित्यपुर पुलिस की सफलता, गोलीकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और गोली बरामद

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.