निरीक्षण

पलामू पुलिस अधीक्षक ने लेस्लीगंज थाना और SDPO कार्यालय का किया निरीक्षण

लंबित मामलों के जल्द निष्पादन और सभी पुलिस अभिलेखों को सही ढंग से व्यवस्थित रखने का कड़ा निर्देश<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू पुलिस अधीक्षक ने लेस्लीगंज थाना और SDPO कार्यालय का किया निरीक्षण

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू के पुलिस अधीक्षक ने लेस्लीगंज (पांकी) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय और लेस्लीगंज थाने का विस्तृत निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय तथा थाने में मौजूद विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों और लंबित कांडों की गहन समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में उन्होंने अधिकारियों को पुराने और लंबित मामलों के जल्द से जल्द निष्पादन तथा सभी पुलिस अभिलेखों को सही ढंग से व्यवस्थित रखने का कड़ा निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित और निष्पक्ष समाधान पर विशेष जोर दिया. उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वे सभी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों द्वारा आम जनता के साथ संवेदनशील, शालीन और सौहार्दपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित कराएं, ताकि आम नागरिक बिना किसी डर के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें.

इसके साथ ही, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए पुलिस टीम को पूरी तत्परता और जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए गए. पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में पुलिसिंग को अधिक सक्रिय और प्रभावकारी बनाया जाए ताकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके.

यह भी पढ़ें: घाघरा एसआईआर की दावा-आपत्ति प्रक्रिया को लेकर बीएलओ व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.