रक्षाशक्ति विश्वविद्यालय

रक्षाशक्ति विश्वविद्यालय में शुरू हुआ ‘पलाश दीदी कैफ़े’, ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका का नया अवसर

रक्षाशक्ति विश्वविद्यालय, मेयर्स रोड, रांची परिसर में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने जेएसएलपीएस अंतर्गत‘पलाश दीदी कैफ़े’ का उद्घाटन किया.

By : Ark Sahuliyar
रक्षाशक्ति विश्वविद्यालय में शुरू हुआ ‘पलाश दीदी कैफ़े’, ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका का नया अवसर

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रक्षाशक्ति विश्वविद्यालय, मेयर्स रोड, रांची परिसर में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने जेएसएलपीएस अंतर्गत‘पलाश दीदी कैफ़े’ का उद्घाटन किया. यह कैफ़े ग्रामीण महिलाओं को आजीविका का नया अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को स्वादिष्ट, पौष्टिक और किफायती भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.
 
उद्घाटन के अवसर पर मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कैफ़े का निरीक्षण किया और इसे संचालित करने वाली सखी मंडल की दीदियों से बातचीत की. उन्होंने दीदियों से कैफ़े के संचालन, भोजन की तैयारी और उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें बेहतर तरीके से कैफ़े संचालित करने के लिए प्रोत्साहित किया. 


 
इस अवसर पर मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा, “पलाश दीदी कैफ़े केवल भोजन उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं के लिए सम्मानजनक आजीविका और आत्मनिर्भरता का एक नया अवसर है. हमारी दीदियां अपने हुनर और मेहनत के माध्यम से न केवल अपनी आय बढ़ा रही हैं, बल्कि झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय स्वाद को भी नई पहचान दे रही हैं.”
 
कैफ़े का संचालन रांची जिले के मांडर प्रखंड अंतर्गत ब्राम्बे की ‘सरना सखी मंडल’ की करीब 10 दीदियों द्वारा किया जाएगा. कैफ़े में स्थानीय एवं पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के स्नैक्स, जैसे रागी/मड़ुआ पिठा, धुस्का, चिल्का, दाल पिठा, मड़ुआ चिल्का, दुम्बू, गुलगुला जैसे पारंपरिक व्यंजनों के साथ चिकन, पनीर एवं अन्य व्यंजन शामिल हैं. इसके अलावा विद्यार्थियों की पसंद को ध्यान में रखते हुए रोल, चाउमिन, बर्गर, सैंडविच, फ्रेंच फ्राइज, सूप, मोजिटो आदि भी उपलब्ध होंगे.

‘पलाश दीदी कैफ़े’ के माध्यम से एक ओर जहां ग्रामीण महिलाओं को स्थायी आय एवं उद्यमिता का अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय परिसर में आने वाले लोगों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध होगा. यह पहल स्थानीय खाद्य परंपराओं, विशेषकर झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों को व्यापक पहचान दिलाने में भी सहायक होगी.

उद्घाटन कार्यक्रम में अतिरिक्त सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, अंजली यादव, सीईओ जेएसएलपीएस अनन्य मित्तल, डॉ हेमेन्द्र कुमार भगत रजिस्ट्रार, झारखण्ड रक्षाशक्ति विश्वविधालय, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक–Non-Farm नीतीश कुमार सिन्हा,डॉ नागेश कुमार - असिस्टेंट रजिस्ट्रार,   आर पी साहनी - सेक्शन ऑफिसर, सहित जेएसएलपीएस के राज्य एवं जिला स्तर के कर्मियों तथा अन्य सखी मंडल की महिलाएं उपस्थित रहीं. 

यह भी पढ़ें- MMDR और चंदा चोरी के मुद्दे पर 21 सितंबर को कांग्रेस का लोकभवन घेराव, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की घोषणा 

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम