अनुष्ठान

गांडेय में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, 20 ने ली दीक्षा, पांच बच्चों का हुआ विद्यारंभ

महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हवन-पूजन में आहुति दी<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गांडेय में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, 20 ने ली दीक्षा, पांच बच्चों का हुआ विद्यारंभ

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय: प्रखंड स्थित बझ्झर धाम मंदिर परिसर में रविवार को पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ. महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हवन-पूजन में आहुति दी. महायज्ञ का संचालन गिरिडीह गायत्री शक्तिपीठ से आई टोली ने पूनम गुप्ता के नेतृत्व में किया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए.

अनुष्ठान के दौरान 20 श्रद्धालुओं ने गायत्री दीक्षा ग्रहण की, जबकि पांच बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया. विद्यारंभ संस्कार के माध्यम से बच्चों को शिक्षा एवं संस्कारयुक्त जीवन का संकल्प दिलाया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में गांडेय के गायत्री परिवार के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई. महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो और विधायक मथुरा प्रसाद महतो के पुत्र का जाना हालचाल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.