विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत
बेरमो/डेस्क: स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी दीपमाला के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया. जंहा वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम चलाया गया.और स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया इस अवसर पर तीन पीपल का पेड़ लगाया गया और एक आम का पेड़ लगाए गए.साथ ही इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने कम से कम पांच पेड़ लगाने का संकल्प लिया और आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने का भी फैसला लिया.इस मौके पर मीना देवी, पिंकी देवी, मानव देवी, शांति देवी ,मीरा देवी, सोनी देवी ,प्रियंका देवी ,पूनम देवी, प्रतिमा देवी ,सरिता देवी ,पूनम देवी ,बिंदु कुमारी, शामिल थे.
यह भी पढ़ें: जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल