ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: विकास कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कुछ का आंशिक संचालन तो कुछ रहेंगी रद्द

रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए लिए गए ब्लॉक के कारण 7 अगस्त 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

By : Ark Sahuliyar
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: विकास कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कुछ का आंशिक संचालन तो कुछ रहेंगी रद्द

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए लिए गए ब्लॉक के कारण 7 अगस्त 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.

इन ट्रेनों का होगा आंशिक समापन एवं प्रारंभ

  • ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का 7 अगस्त 2026 का परिचालन गोमो स्टेशन तक ही रहेगा. यह ट्रेन गोमो–हटिया–गोमो रेलखंड पर संचालित नहीं होगी.
  • ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस का 7 अगस्त 2026 को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारंभ होगा. इस कारण आद्रा–हटिया–आद्रा रेलखंड पर ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.
  • ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर का 7 अगस्त 2026 को मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारंभ होगा. यह ट्रेन मूरी–रांची–मूरी रेलखंड पर संचालित नहीं होगी.

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

  • ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर 7 अगस्त 2026 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर 7 अगस्त 2026 को भी रद्द रहेगी.

यह भी पढ़ें- असम बाढ़ राहत के लिए झारखंड की मदद, CM हेमंत सोरेन ने दिए तीन करोड़ रुपये, हिमंता बिस्वा सरमा ने जताया आभार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.