ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें: 21 अगस्त को कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित, देख लें पूरी डिटेल्स 

रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए लिए जाने वाले ब्लॉक के कारण 21 अगस्त 2026 को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

By : Ark Sahuliyar
यात्रीगण कृप्या ध्यान दें: 21 अगस्त को कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित, देख लें पूरी डिटेल्स 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए लिए जाने वाले ब्लॉक के कारण 21 अगस्त 2026 को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के आंशिक समापन, आंशिक प्रारंभ और रद्द किए जाने की सूचना जारी की है.

कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ

1. बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस:
ट्रेन संख्या 13503/13504 का 21 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली यात्रा में गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन और वहीं से आंशिक प्रारंभ होगा. इसके कारण गोमो–हटिया–गोमो के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.

2. खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस:
ट्रेन संख्या 18035/18036 का परिचालन 21 अगस्त से आद्रा स्टेशन तक सीमित रहेगा. ट्रेन का आंशिक समापन आद्रा में होगा और यहीं से आंशिक प्रारंभ किया जाएगा. आद्रा–हटिया–आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा.

3. आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर:
ट्रेन संख्या 63598/63597 का 21 अगस्त से मुरी स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ होगा. इसके चलते मुरी–रांची–मुरी के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.

हटिया–सांकी पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द
विकास कार्य के कारण हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर की दोनों सेवाएं भी 21 अगस्त 2026 को रद्द रहेंगी.

  • ट्रेन संख्या 58663/58664
  • ट्रेन संख्या 58665/58666

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है. विकास कार्य पूरा होने के बाद संबंधित ट्रेनों का परिचालन निर्धारित व्यवस्था के अनुसार बहाल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, कल रांची के इन इलाकों में घंटों बंद रहेगी पॉवर सप्लाई

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.