patliputra-express-drugging-theft-case-accused-bai

पटलीपुत्र एक्सप्रेस में नशीला पेय पिलाकर लूट मामले में आरोपी को नहीं मिली जमानत

पटलीपुत्र एक्सप्रेस में यात्री को नशीला पेय पिलाकर एटीएम कार्ड और मोबाइल चोरी कर खाते से 1.42 लाख रुपये निकालने के मामले में गिरफ्तार नंदनी लेट को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. अपर न्यायायुक्त अखिलेश कु

By : Vaibhaw Vikram
पटलीपुत्र एक्सप्रेस में नशीला पेय पिलाकर लूट मामले में आरोपी को नहीं मिली जमानत

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
पटलीपुत्र एक्सप्रेस में यात्री को नशीला पेय पिलाकर एटीएम कार्ड और मोबाइल चोरी कर खाते से 1.42 लाख रुपये निकालने के मामले में गिरफ्तार नंदनी लेट को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. अपर न्यायायुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की कोर्ट ने नियमित जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. आरोपी 25 मई से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद  है. मामला रेल हटिया थाना कांड संख्या 11/2025 से जुड़ा है. 

प्राथमिकी के अनुसार, 15 मई 2025 को पटलीपुत्र एक्सप्रेस में दो अज्ञात लोगों ने यात्री अजय शर्मा को नशीला पेय पिलाकर उनका मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी कर लिया था और  बैंक खाते से 1.42 लाख रुपये निकाल लिए गए थे. जांच के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर चोरी का मोबाइल नंदनी लेट के इस्तेमाल में होने की पुष्टि हुई. कोर्ट ने कहा कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है, अपराध गंभीर प्रकृति का है और केस डायरी में आरोपी की संलिप्तता के पर्याप्त आधार हैं. इसलिए जमानत देने का कोई आधार नहीं बनता है.

यह भी पढ़ें: धनबाद में दागी अपराधियों की परेड, पुलिस का सख्त संदेश- अपराध छोड़ें, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.