शांति समिति बैठक

गावां थाना में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, जुलूस के रूट से सुरक्षा तक बनी रणनीति

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर विधि-व्यवस्था, जुलूस के रूट, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली सहित अन्य तैयारियों पर चर्चा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गावां थाना में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक, जुलूस के रूट से सुरक्षा तक बनी रणनीति

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: आगामी 26 अगस्त को मनाए जाने वाले ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को गावां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ महेंद्र रविदास ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने किया. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य शामिल हुए. इस दौरान ईद मिलादुन्नबी के मौके पर विधि-व्यवस्था, जुलूस के रूट, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली सहित अन्य तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. प्रशासन ने पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की.
अधिकारियों ने कहा कि पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. किसी भी तरह की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी. लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई.
बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए सुबह 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की. इस पर प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्था करने का भरोसा दिया.

मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, कांग्रेस नेता मरगूब आलम, भगवान दास बरनवाल, सब्दर अली, मेराजुद्दीन समेत कई लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: JPSC की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर कार्रवाई तेज, CID ने तेज की जांच की रफ्तार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.