विरोध प्रदर्शन

धूल, जर्जर सड़क और ओवरब्रिज की समस्या से नाराज लोगों ने हरिहर चौक-दंगवार रोड किया जाम, पीसीसी सड़क की मांग

प्रशासन क़े आश्वासन और तत्काल पानी टैंकर से पानी क़े छिड़काव के आश्वासन के बाद जाम हटा

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
धूल, जर्जर सड़क और ओवरब्रिज की समस्या से नाराज लोगों ने हरिहर चौक-दंगवार रोड किया जाम, पीसीसी सड़क की मांग

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के हरिहर चौक के पास दंगवार रोड पर गुरुवार को स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने मुख्य सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जमा कर रहे लोगो का आरोप था कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों बड़े वाहन गुजरते हैं, जबकि सड़क पूरी तरह जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है. जिसमे स्टोन डस्ट भर दिया गया है, पानी का भी छिड़काव नहीं किया जाता, जिसके कारण 24 घंटे धूल उड़ती रहती है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों का जीना मुश्किल हो गया है. लोगों ने बताया कि कई बार बड़े वाहनों के टायर फट चुके हैं और टायर फटने से उड़ी गिट्टी की चपेट में आने से एक युवक के पैर में गंभीर चोट भी लग चुकी है. दुकानदारों का कहना है कि धूल की मोटी परत दुकानों और सामान पर जम जाती है, जिसके कारण कई बार दुकानें बंद करनी पड़ती हैं.

फिलहाल, हुसैनाबाद नगर पंचायत क़े हरिहर चौक क़े पास दंगवार रोड में लगा जाम हटा लिया गया है, प्रशासन क़े आश्वासन और तत्काल पानी टैंकर से पानी क़े छिड़काव कराने पर लोगो ने जाम हटा लिया, करीब डेढ़ घंटा क़े आस पास सड़क रही.

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यह भी कहा कि जपला रेलवे ओवरब्रिज हुसैनाबाद के लिए बड़ी समस्या बन गया है. ओवरब्रिज की बनावट ऐसी है कि कोई भी बड़ा वाहन बिना आगे-पीछे किए दंगवार रोड में नहीं मुड़ पाता, जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसके लिए लोगो ने यहाँ का विधायक, सांसद, नगर पंचायत प्रशासन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों नाकामी का हवाला दिया है, लोगों ने जर्जर सड़क को पीसीसी सड़क में बदलने, दुकानों के सामने फेवर ब्लॉक लगाने तथा ओवरब्रिज के समीप स्थायी समाधान की मांग की. सूचना मिलने पर हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है. नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पूरी तरह जायज है. उन्होंने बताया कि इस समस्या की जानकारी पहले ही अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन समय पर उचित कार्रवाई नहीं होने के कारण आज लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा.

यह भी पढ़ें: घाघरा में कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे, एसआईआर कार्य पूरी पारदर्शिता से करें - सीओ खाखा सुशील कुमार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.