विधिक जागरूकता

उत्क्रमित उच्च विद्यालय झांझिया में पोक्सो एक्ट और विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में बरसोल थाना के सब-इंस्पेक्टर सिकंदर यादव, महिला चौकीदार स्मृति रानी दास, अंजना पाल आदि उपस्थित रहे

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
उत्क्रमित उच्च विद्यालय झांझिया में पोक्सो एक्ट और विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, झांझिया में शुक्रवार को बरसोल थाना पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए पोक्सो एक्ट , बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं नशामुक्ति विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बरसोल थाना के सब-इंस्पेक्टर सिकंदर यादव, महिला चौकीदार स्मृति रानी दास, अंजना पाल एवं वंदना मुंडा ने विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  सिकंदर यादव ने पोक्सो एक्ट के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, शोषण अथवा अन्य अप्रिय घटना होने पर उसे कभी भी छिपाना नहीं चाहिए. ऐसी स्थिति में विद्यार्थी तत्काल अपने माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अथवा किसी विश्वसनीय शिक्षक को इसकी जानकारी दें. आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी भय के संबंधित थाना में सूचना देने के लिए भी बच्चों को प्रेरित किया गया.

उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, सामाजिक असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने, अजनबियों के बहकावे में न आने तथा अपनी सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की सलाह दी. साथ ही बताया कि पुलिस प्रशासन बच्चों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य करण ने भी विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए उन्हें आदर्श एवं अनुशासित छात्र बनने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय आएं, विद्यालय से घर सुरक्षित तरीके से जाएं तथा अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों के संपर्क में रहें.

इस अवसर पर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, कम उम्र में मोटरसाइकिल या अन्य वाहन नहीं चलाने, मोबाइल फोन का सीमित एवं आवश्यक उपयोग करने, तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने की भी सलाह दी गई. साथ ही जीवन में अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया.

यह भी पढ़ें: नवा टोली में प्रदेश कांग्रेस सचिव जैश रंजन पाठक का भव्य स्वागत, कहा- सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.