दीपिक पादुकोण

खुशखबरी! दूसरी बार मम्मी-पापा बने दीपिका-रणवीर, राधा अष्टमी के दिन घर आई नन्हीं परी   

दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा कार्ड शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी.

By : Dipali Kumari
खुशखबरी! दूसरी बार मम्मी-पापा बने दीपिका-रणवीर, राधा अष्टमी के दिन घर आई नन्हीं परी   

न्यूज़11 भारत 
एंटरटेनमेंट/डेस्क: 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर से खुशियों की किलकारी गूंजी है. कपल दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं, उनके घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है. दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा कार्ड शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी. कार्ड पर नन्हे पैरों के निशान बने हैं और उस पर 'वेलकम बेबी गर्ल!' लिखा हुआ है. 

सितंबर 2024 में हुआ था पहली बेटी 'दुआ' का जन्म 

बताते चलें कपल सितंबर 2024 में पहली बार माता-पिता बने थे, जब उनके घर पहली बार नन्हीं परी ने दस्तक दी थी.  रणवीर-दीपिका ने अपनी बड़ी बेटी का नाम 'दुआ' रखा है. अब दुआ को एक छोटी बहन मिल गई है. कपल के इस पोस्ट को शेयर करते ही सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं और कमेंट सेक्शन में प्यार लुटा रहे हैं. 

6 साल डेट करने के बाद 2018 में हुई थी शादी 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी साल 2013 में संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट से शुरू हुई थी. शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. इसके बाद इस जोड़ी ने 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया और पर्दे पर अपनी केमिस्ट्री से सबका दिल जीता.
करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में इटली के खूबसूरत लेक कोमो में बेहद सादगी और निजी तरीके से शादी रचाई थी. शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.

इसे भी पढ़ें: जब फिल्मों में नहीं थी आवाज, फिर भी मचा था तहलका ! भारत की पहली फीचर फिल्म की कहानी

संबंधित सामग्री

पदमा में अवैध पत्थर खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

पदमा में अवैध पत्थर खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

पदमा ओपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया है.

बरही थाना कांड संख्या 283/23 में फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

बरही थाना कांड संख्या 283/23 में फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

इश्तेहार चिपकाने के बाद भी यदि अभियुक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

वाराणसी: एनकाउंटर में मारा गया 30 लाख इनामी झारखंड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू

वाराणसी: एनकाउंटर में मारा गया 30 लाख इनामी झारखंड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू

इस खूंखार नक्सली पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और एनआईए (NIA) की ओर से 5 लाख यानी कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था. 

झारखंड के 9 सरकारी विश्वविद्यालयों की सीनेट में शिक्षाविदों का मनोनयन, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

झारखंड के 9 सरकारी विश्वविद्यालयों की सीनेट में शिक्षाविदों का मनोनयन, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

राज्यपाल सह कुलाधिपति की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.

सुदिव्य सोनू के निधन से खाली हुई गिरिडीह सीट, चुनाव आयोग को भेजी गई सूचना; 6 मार्च से पहले होगा उपचुनाव

सुदिव्य सोनू के निधन से खाली हुई गिरिडीह सीट, चुनाव आयोग को भेजी गई सूचना; 6 मार्च से पहले होगा उपचुनाव

निर्वाचन आयोग तैयारियों की समीक्षा करने के बाद गिरिडीह विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान करेगा.