अपराध

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण कांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण कांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण मामले का पाकुड़ पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 27 जुलाई 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के एक युवती का तीन अज्ञात युवकों ने मोटरसाइकिल से अपहरण कर लिया है. इस मामले में पीड़िता के पिता लुईस मरांडी के आवेदन पर 28 जुलाई 2026 को अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 59/2026, धारा 140(1)/3(5) बीएनएस 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महेशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के नेतृत्व में विशेष एसआईटी (SIT) का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया तथा घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेंसालाल टुडू (21 वर्ष), सुरेश हेम्ब्रम (28 वर्ष) और रोजेश मरांडी (27 वर्ष) के रूप में हुई है. तीनों आरोपी गोड्डा जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं.

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. इस कार्रवाई में अमड़ापाड़ा थाना पुलिस एवं तकनीकी सेल, पाकुड़ की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.बाइट विजय कुमार एसडीपीओ महेशपुर पाकुड़

*सावन की पहली सोमवारी कल, डाल्टनगंज के चियाँकि पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में भक्ति की बयार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.