न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह ने अपने थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के खिलाफ एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान पुलिस बल ने टीओपी 3 क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी और वहां से भारी मात्रा में बरामद अवैध महुआ शराब व जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया.
प्रभारी मंटू कुमार ने स्पष्ट किया कि पलामू SP का सख्त निर्देश है कि क्षेत्र में किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध शराब के निर्माण व बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे इस अवैध धंधे से दूर रहें, अन्यथा पकड़े जाने पर उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है.
यह भी पढ़ें: कुटमु पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में चार घायल