मानसून सत्र

मानसून सत्र के पहले दिन JPSC पर गरमाई सियासत, विधानसभा के बाहर NDA विधायकों का प्रदर्शन; सीएम के इस्तीफे की मांग

सत्र के पहले दिन विधानसभा पहुंचते ही जेपीएससी के मुद्दे को लेकर एनडीए के विधायकों का सदन के बाहर प्रदर्शन शुरू हो गया है.

By : Dipali Kumari
मानसून सत्र के पहले दिन JPSC पर गरमाई सियासत, विधानसभा के बाहर NDA विधायकों का प्रदर्शन; सीएम के इस्तीफे की मांग

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज 6 अगस्त से शुरू हो रहा है. सत्र के पहले दिन विधानसभा पहुंचते ही जेपीएससी के मुद्दे को लेकर एनडीए के विधायकों का सदन के बाहर प्रदर्शन शुरू हो गया है. विधायक JPSC मामले में सीबीआई जांच की मांग का रहे हैं. साथ ही "मुख्यमंत्री इस्तीफा दो" के नारे लगा रहे हैं. विधायक हाथों में तख्तियां लेकर लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. 

मालूम हो विपक्ष ने पहले ही कहा है कि वह सदन में JPSC के मुद्दे को जोरों-शोरों से उठाएगी. सदन के बाहर हो रहे प्रदर्शन से यह साफ़ पता चल रहा है कि मानसून सत्र हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं. बताते चलें मानसून सत्र 12 अगस्त तक चलेगा, जिसमें कुल 5 कार्यदिवस होंगे.

इधर मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि परीक्षा में धांधली करने वाले और पेपर लीक करने वाले माफिया तत्व होते हैं. यह किसी सरकार के नहीं होते, पूरे देश में ऐसे माफिया तत्व हावी हैं. इन माफिया तत्वों के खिलाफ पक्ष-विपक्ष को मिलकर लड़ना होगा. मंत्री ने बताया कि हम लोगों ने छात्रों से बातचीत की पेशकश की है. इसके लिए कमेटी गठित की गई है, जल्द ही कोई रास्ता निकाला जायेगा.

इसे भी पढ़ें: रांची: रातु रोड में माँ डेयरी से भारी मात्रा में नकली पनीर जब्त

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.