न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: शाहपुर से गढ़वा जाने वाले मार्ग में महुगावां से गांधीपुरा तक की सड़क लंबे समय से जर्जर थी. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. खासकर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों के लिए यह मार्ग परेशानी का कारण बना हुआ था. स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सड़क की स्थिति को देखते हुए माननीय विधायक आलोक चौरसिया जी से सड़क की मरम्मत कराने का अनुरोध किया. विधायक आलोक चौरसिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और सड़क पर बने गड्ढों को भरवाने तथा मार्ग को आवागमन के लिए सुगम बनाने का कार्य कराया.
सड़क की मरम्मत का कार्य होने के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली. लोगों ने इस पहल के लिए विधायक आलोक चौरसिया जी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि आगे भी क्षेत्र की सड़कों एवं अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह पहल की जाएगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत होने से अब आवागमन काफी आसान हो गया है.
इसे भी पढ़ें: भारी बारिश को लेकर अलर्ट! सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूल बंद रखने का आदेश