बिजली आपूर्ति

27 अगस्त को रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, देख लें पूरी डिटेल्स 

बिजली व्यवस्था के रखरखाव और पेड़ों की टहनियों की छंटाई के कार्य को लेकर 27 अगस्त 2026 को रांची और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

By : Ark Sahuliyar
27 अगस्त को रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, देख लें पूरी डिटेल्स 

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
बिजली व्यवस्था के रखरखाव और पेड़ों की टहनियों की छंटाई के कार्य को लेकर 27 अगस्त 2026 को रांची और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है.

ओरमांझी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल 
ओरमांझी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अनुसार, बूटी फीडर में पेड़ों की टहनियों की छंटाई एवं रखरखाव कार्य के कारण सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इससे बूटी मोड़, सैनिक कॉलोनी, डुमरदग्गा, शिवाजीनगर, महावीर नगर, हनुमान नगर, बसंत विहार, बच्चा जेल सहित आसपास के इलाके प्रभावित होंगे. वहीं, ओरमांझी-1 एवं ओरमांझी-2 फीडर में भी पेड़ों की छंटाई और रखरखाव का कार्य किया जाएगा. इसके चलते दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान ओरमांझी चिड़ियाघर के आसपास के क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी.

शक्ति उपकेंद्र बुंडू 
इसके अलावा, शक्ति उपकेंद्र बुंडू के अंतर्गत आने वाले बुंडू फीडर और शक्ति उपकेंद्र मुरपा के अंतर्गत आने वाले सालगाडीह फीडर में भी 27 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेड़ों की छंटाई के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. बुंडू फीडर से जुड़े टांगरटोली, उरांव टोली, माझी टोली, नावाडीह टोली, पुराना बाजार टोली, फुलवार टोली और धुर्वा मोड़ क्षेत्र प्रभावित होंगे. वहीं, सालगाडीह फीडर से जुड़े सालगाडीह, मरपा, सुमनडीह, पोराडीह, जोजोहातु और कोटांग क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

बूटी मोड़ फीडर 
इधर, 33/11 केवी पावर हाउस पानी टंकी के बूटी मोड़ फीडर में ब्रेकर एवं वीसीबी लगाने का कार्य भी 27 अगस्त को किया जाएगा. विभाग के अनुसार, इस कार्य के कारण सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. कार्य पूरा होने के बाद फीडर को बाईपास केबल के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाएगी. इस कार्य से महावीर मेडिका, बूटी मोड़, जय प्रकाश नगर, पंचवटी पुरम समेत आसपास के कई क्षेत्र प्रभावित होंगे. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी कर लें.

यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राकेश पाण्डेय का बड़ा बयान, कहा- असंवैधानिक आचरण का समर्थन नहीं 

 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.